जन्मदिन-द वॉयस मैजिशियन किशोर दा

अभिनेता, गायक, लेखक, कंपोजर, पटकथा लेखक, निर्माता और निर्देशक, इन सभी खूबियों वाले हरफनमौला शख्स किशोर कुमार का आज 4 अगस्त को जन्मदिन है । किशोर कुमार
हिंदी सिनेमा जगत में किशोर दा ने एक अभिनेता के रूप में कदम रखा था और शुरुआत फ़िल्म शिकारी (1946) से हुई। इस फ़िल्म में उनके बड़े भाई अशोक कुमार ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। जब किशोर कुमार ने फ़िल्मी दुनिया में पदार्पण किया उस समय इनके बड़े भाई अशोक कुमार (दादा मुनि) ने हिन्दी सिनेमा जगत में अपनी एक पहचान बना ली थी।
किशोर कुमार को पहली बार गाने का मौका फ़िल्म जिद्दी (1948) में मिला, जिसमें उन्होंने देव आनंद के लिए गाना गाया। शुरूआती दौर में इनके गाने को अधिक महत्ता नहीं मिली थी। लेकिन धीरे-धीरे किशोर कुमार की आवाज के जादू ने सिनेमा जगत के संगीत प्रेमियों को इनका दीवाना बना दिया।
किशोर कुमार ने करीब 81 फिल्मों में अभिनय किया और लगभग18 फिल्मों का निर्देशन भी किया। उन्होंने बंगाली, हिंदी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाने गाये थे। किशोर कुमार मस्तमौला किस्म के इन्सान थे। उन्हें शब्दों को उल्टा करके बोलने में मजा आता था। अपना नाम वह रशोकी रमाकु बताते थे।
किशोर कुमार ने वर्ष 1940 से वर्ष 1980 के बीच लगभग 574 से अधिक गाने गाए। उन्होनें सर्वश्रेष्ट प्लेबैक सिंगर के लिए 8 फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। आइये सुनते हैं किशोर दा के जन्मदिन के अवसर पर उनकी आवाज के तराने :

 

किशोर कुमार के प्रसिद्ध सदाबहार गाने :

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.