Vividh Bharti Online

॥ देश की सुरीली धड़कन ॥

फौजी साथियों की सेवा में प्रस्तुत किया गया विशेष जयमाला कार्यक्रम, जिसके प्रस्तुतकर्ता हैं, प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास।भरत व्यास जी में बचपन से ही कवि प्रतिभा दिखने लगी थी। उनका लिखा पहला गीत था- आओ वीरो हिलमिल गाए वंदे मातरम। उन्होंने 17-18 वर्ष की उम्र तक लेखन शुरू कर दिया था।भरत व्यास जी ने कुछ फ़िल्मों में भी भूमिका निभाई थी लेकिन, उनको प्रसिद्धि गीत लेखन से मिली। उन्होंने दो आँखें बारह हाथ, नवरंग और बूँद जो बन गई मोती जैसी फ़िल्मों में गीत लिखे हैं।

यह रिकॉर्डिंग विविध भारती के संग्रहालय से ली गई है। इस कार्यक्रम का प्रसारण 10 सितम्बर को किया गया

था।  इस कार्यक्रम में सुनाये जाने वाले गीत निम्न प्रकार हैं :-

1.जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है।

2.ऐ मालिक तेरे बन्दे हम।

3.ये कौन चित्रकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *